ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बेगूसराय में कल बंद रहेगा ज्वेलरी शॉप, दिनदहाड़े 5 करोड़ की लूट के खिलाफ सर्राफा कारोबारियों ने लिया फैसला, एसपी को सौपेंगे दुकान की चाबी

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शेखपुरा और मुंगेर के बाद बदमाशों ने बेगूसराय में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। ग्रा

बेगूसराय में कल बंद रहेगा ज्वेलरी शॉप, दिनदहाड़े 5 करोड़ की लूट के खिलाफ सर्राफा कारोबारियों ने लिया फैसला, एसपी को सौपेंगे दुकान की चाबी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शेखपुरा और मुंगेर के बाद बदमाशों ने बेगूसराय में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। ग्राहक बनकर आए 4 बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से पांच करोड़ से अधिक के गहने लूट लिए और मौके से फरार हो गये। लूट की इस बड़ी घटना के बाद ज्वेलर्स एसोसिएशन ने बेगूसराय में बैठक की। बैठक के बाद सर्राफा कारोबारियों ने कल (22 दिसंबर) अपनी-अपनी दुकाने बंद रखने का फैसला लिया है। सभी सदस्य कल सुबह 11 बजे अपनी-अपनी दुकान का चाबी एसपी को सौंपेंगे।


बता दें कि बदमाशों ने रतनपुर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज के पास स्थित रत्न मंदिर ज्वेलर्स को अपना निशाना बनाया है। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। दो बदमाश ग्राहक बनकर दुकान के अंदर घुसे और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे जबकि दो बदमाश गेट के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने दुकान के स्टाफ मनीष सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। 


एसपी योगेंद्र कुमार के साथ पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच कर मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घायल कर्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संजय कुमार गुप्ता और सुनिल गुप्ता उर्फ कक्कू दोनों भाई रत्न मंदिर ज्वेलर्स के मालिक हैं और एक साथ दुकान चलाते हैं। इस घटना के बाज इलाके में सनसनी फैल गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।


बता दें कि बिहार में लगातार हो रही लूट की वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। अभी हाल ही शेखपुरा में आशीर्वाद गोल्ड लोन बैंक से बदमाशों ने दो करोड़ का सोना लूट लिया था। इस घटना के चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि अपराधियों ने मुंगेर में लूट की वारदात को अंजाम दे दिया था। यहां भी दो अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और सोने का आभूषण खरीदने के बहाने गहना निकलवाया और दुकानदार पर हथियार तान तानकर लाखों के गहने ले भागे थे।


लूट मामले में ताजा अपडेट सामने आया है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने लिखित शिकायत थाने में की है जिसके बाद एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने करीब एक करोड़ के आभूषण लूटे जाने की जानकारी दी है। रतन मंदिर ज्वैलर्स के मालिक चंदन कुमार पोद्दार ने इस संबंध में रतनपुर सहायक थाना क्षेत्र में लूट की प्राथमिकी दर्ज कराई है।



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता