ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बेगूसराय में बारात गये युवक को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक को बदमाशों ने बारात जाने के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना फुलवरिया थाना के कैरीबाड़ी गांव की है। घायल युवक की पहचान निमाचांद

बेगूसराय में बारात गये युवक को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक को बदमाशों ने बारात जाने के दौरान गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना फुलवरिया थाना के कैरीबाड़ी गांव की है। घायल युवक की पहचान निमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के अझौर गांव निवासी मोहम्मद कयूम का 32 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मकसूद के रुप में हुई है।


बताया जाता है कि घायल युवक अपने चचेरे भाई की शादी सामारोह में शामिल होने गया था।बारात जाने के दौरान युवक को किसी ने रास्ते में गोली मारकर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज़ सुनकर लोगो में हड़कंप मच गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने  निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।  जिसके बाद परिजनों ने जख्मी को युवक को शहर के कल्पना नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां वे इलाजरत हैं। 


घायल ने बताया कि वह अपने चाचा के पुत्र की शादी में शामिल होने गया था,बारात जाने के दौरान कैरीबाड़ी गांव पहुंचते ही वह अपने गाड़ी पर बैठा था तभी बदमाशों ने गोली मार दी। उन्होने बताया कि गोली किसने चलाई यह पता नहीं चल सका है। गनीमत रही गोली पीड़ित युवक के दाएं पैर में लगी है। डॉक्टर ने कहा घायल युवक खतरे से बाहर है..गोली पैर में फंसी हुई है। इलाज किया जा रहा है जल्द ही ठिक होकर घर चले जायेंगे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता