ब्रेकिंग
बिहार में मानवता शर्मसार! ट्रैक्टर के पीछे ‘हल’ पर बांधकर अस्पताल ले गए लड़की का शव, देखकर हैरान रह गए लोग✦शिवहर में डरा रही बागमती, खतरे के निशान से 52cm ऊपर बह रही नदी; हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन✦DGP की वर्दी उतारकर अब RTI की कुर्सी पर बैठेंगे विनय कुमार, जानिए कितनी होगी सैलरी और क्या-क्या मिलेंगे अधिकार✦बिहार में इस फोरलेन सड़क के निर्माण को मिली रफ्तार, 330.24 करोड़ से बनेगी 6.8 किमी सड़क, इन इलाकों को होगा बड़ा फायदा✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी✦बिहार में मानवता शर्मसार! ट्रैक्टर के पीछे ‘हल’ पर बांधकर अस्पताल ले गए लड़की का शव, देखकर हैरान रह गए लोग✦शिवहर में डरा रही बागमती, खतरे के निशान से 52cm ऊपर बह रही नदी; हाई अलर्ट पर जिला प्रशासन✦DGP की वर्दी उतारकर अब RTI की कुर्सी पर बैठेंगे विनय कुमार, जानिए कितनी होगी सैलरी और क्या-क्या मिलेंगे अधिकार✦बिहार में इस फोरलेन सड़क के निर्माण को मिली रफ्तार, 330.24 करोड़ से बनेगी 6.8 किमी सड़क, इन इलाकों को होगा बड़ा फायदा✦वाराणसी पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन; सीएम योगी को लेकर की यह भविष्यवाणी

बेगूसराय में मुखिया जी को नेतागिरी पड़ी भारी, लॉकडाउन में थाना पर भीड़ जुटा हंगामा करने के आरोप में गये जेल

BEGUSARAI : सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए थाना पर मजमा जुटाना बेगूसराय में एक मुखिया को महंगा पड़ गया है। थाना पर भीड़ जुटाने के कारण लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए थाना पर मजमा जुटाना बेगूसराय में एक मुखिया को महंगा पड़ गया है। थाना पर भीड़ जुटाने के कारण लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुखिया को अपने चार अन्य सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


घटना सिंघौल ओपी क्षेत्र के अमरौर किरतपुर पंचायत के मुखिया सुबोध पासवान से जुड़ी हुई है। जिन्हें लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मुखिया सुबोध पासवान पर लॉकडाउन के बीच थाने पर भीड़ जुटा कर हंगामा करने का गंभीर आरोप लगा है।


सिंघौल ओपी प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि अमरौर किरतपुर पंचायत के फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना पर लाया गया था। इसके बाद शुक्रवार की रात मुखिया एक सौ से अधिक लोगों को लेकर थाना आ गए और गिरफ्तार अभियुक्त को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। इस दौरान मुखिया ने अपने समर्थकों के साथ जमकर हंगामा भी किया।  इस मामले में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मुखिया समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता