ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बेगूसराय में दो शिक्षकों की करतूत: पहले की छात्र की पिटाई फिर गर्म आयरन से दागा, स्कूल को खुला रखकर उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो शिक्षकों द्वारा एक मासूम की पिटाई किए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दोनों शिक्षकों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए मासूम

बेगूसराय में दो शिक्षकों की करतूत: पहले की छात्र की पिटाई फिर गर्म आयरन से दागा, स्कूल को खुला रखकर उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां
Santosh Singh
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दो शिक्षकों द्वारा एक मासूम की पिटाई किए जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दोनों शिक्षकों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए मासूम छात्र के शरीर को गर्म आयरन से दाग दिया। आश्चर्य की बात है कि जहां लॉकडाउन के कारण जहां सारे शिक्षण संस्थान बंद है वही दोनों शिक्षक धड़ल्ले से स्कूल और हॉस्टल का संचालन कर रहे थे और इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया।


 बेगूसराय में गुरु-शिष्य की परंपरा को तार-तार कर देने वाली घटना निमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुर चितरंजन टोला की है। इस घटना की जानकारी  परिजनों को उस वक्त हुई जब छात्र स्कूल से भागकर अपने घर पहुंचा। शिक्षकों के इस खौफनाक वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। जहां दो शिक्षकों ने एक मासूम बच्चे को गर्म आयरन से कई जगहों पर दाग कर अपनी क्रूरता का परिचय दिया। 


बताया जाता है कि लॉकडाउन के बावजूद दोनों शिक्षक स्कूल का संचालन कर रहे थे जिसके कारण बच्चे बार-बार स्कूल से भागकर घर चले जाते थे। चितरंजन टोला के रहने वाले रणवीर सहनी के दस वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार गांव के ही प्रोगेसिव सेंट्रल हाई स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। 


शनिवार को आरोपी शिक्षक राहुल उर्फ कृष्ण कुमार और चंदन कुमार ने छात्र प्रेम कुमार को जबरन पकड़ लिया। दोनों ने मिलकर जबरन बच्चे के शरीर को गर्म आयरन से दाग दिया। इस दौरान शोर मचाए जाने पर शिक्षक ने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र ने बताया कि दोनों शिक्षकों ने यह बात किसी से नहीं करने की बात कही। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी।


पीड़ित छात्र की दादी ने बताया कि उनका पोता प्रेम जब स्कूल से घर लौटा और जब उसे नहाने ले गये तब उसके शरीर पर जख्म को देखकर वह हैरान रह गयी। जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी दोनों शिक्षक खुद को बेकसुर बताया। अपने ऊपर लगे आरोपों को वे सिरे से खारिज करते दिखे। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता