ब्रेकिंग
लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव: आधा दर्जन अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट लिया स्कॉर्पियों, ड्राइवर को पीट- पीटकर किया अधमरा

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बेख़ौफ बदमाशों ने एक स्कार्पियो के ड्राइवर को अगवा कर लिया है। ड्राइवर को

 बेगूसराय में अपराधियों का तांडव: आधा दर्जन अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट लिया स्कॉर्पियों, ड्राइवर को पीट- पीटकर किया अधमरा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। आए दिन आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बेख़ौफ बदमाशों ने एक स्कार्पियो के ड्राइवर को अगवा कर लिया है। ड्राइवर को बंधक बनाकर स्कॉर्पियो को लूट लिया है। इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर नरेश पासवान की जमकर पिटाई भी कर दी। उसे इस कदर पीटा गया कि अब उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर स्थिति में उसे खगड़िया के बॉर्डर के पास एक मक्के के खेत में हाथ-पैर बांधकर फेंक दिया गया और स्कॉर्पियो लेकर अपराधी फरार हो गये। 


पीड़ित चालक नरेश पासवान ने बताया कि वह 19 सितंबर मंगलवार की दोपहर एक मरीज को लेकर बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक के पास पहुंचा था जहां मरीज को अस्पताल में एडमिट कराने के बाद जब वह अपनी गाड़ी स्कॉर्पियो में बैठा हुआ था तभी उसी वक्त पांच की संख्या में अपराधी पहुंचे और उसे भाड़े में चलने के लिए कहने लगे लेकिन जब नरेश पासवान ने जाने से मना किया तो अपराधियों ने जबरन नरेश पासवान को स्कॉर्पियो में बैठा लिया और गाड़ी लेकर खगड़िया की ओर फरार हो गये। 


इस दौरान रास्ते में अपराधियों ने नरेश पासवान की जमकर पिटाई की गयी और खगड़िया जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में जाकर उसे फेंक दिया। काफी देर बाद जब नरेश पासवान को होश आया तो वहां से गुजर रहे लोगों से सहायता मांगी। जिसके बाद नरेश पासवान ने स्कोर्पियो के मालिक संजीव कुमार ईश्वर को इस घटना के संबंध में जानकारी दी। इस बात की सूचना मिलते ही नरेश पासवान के परिजन और  स्कॉर्पियो का मालिक मौके पर पहुंचे और सबसे पहले खगड़िया सदर अस्पताल में नरेश को भर्ती कराया। 


जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया जहां नरेश पासवान की हालत गंभीर बनी हुई है। स्कॉर्पियो मालिक संजीव कुमार ईश्वर ने खगड़िया पुलिस को  इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस ने घायल ड्राइवर नरेश पासवान का बयान दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू की। इधर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो लूटपाट की घटना की जानकारी संज्ञान में आई है। बेगूसराय के नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच के लिए सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। वही इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता