ब्रेकिंग
बिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारनंदीग्राम उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल, सीएम शुभेंदु से मुलाकात के बाद ममता गुट की उम्मीदवार ने वापस लिया नामदरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरबिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नितिन नबीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 3 महीने की सैलरीबिहार में BJP युवा मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, कनपटी के पास गोली लगने के निशान; हत्या की आशंकाबिहार के बाढ़ पीड़ित मछुआरों को बड़ी राहत, डूबी नाव से फटे जाल तक का मुआवजा देगी सरकारनंदीग्राम उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल, सीएम शुभेंदु से मुलाकात के बाद ममता गुट की उम्मीदवार ने वापस लिया नामदरभंगा में पुलिस टीम पर टूट पड़े उपद्रवी, जमकर फेंके ईंट-पत्थर; ASI घायल, सरकारी गाड़ी के शीशे चकनाचूरबिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए नितिन नबीन, मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे 3 महीने की सैलरीबिहार में BJP युवा मोर्चा नेता की संदिग्ध मौत, कनपटी के पास गोली लगने के निशान; हत्या की आशंका

बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंका

Bihar Crime News: बेगूसराय के सोनमा गांव में भूमि विवाद के दौरान मां को बचाने पहुंचे 25 वर्षीय युवक चंदन कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले ही जान का खतरा होने की शिकायत दी गई थी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव में शुक्रवार की सुबह खूनी संघर्ष ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मां को दबंगों के चंगुल से बचाने पहुंचे एक युवक की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।


मृतक की पहचान सोनमा गांव निवासी स्वर्गीय शंकर महतो के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में लंबे समय से चले आ रहे भूमि एवं आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने चंदन कुमार की मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। मां की चीख-पुकार सुनकर जब चंदन मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे, तभी आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चंदन कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मृतक के ससुर का आरोप है कि करीब एक माह पूर्व ही थाना और डीएसपी कार्यालय में आवेदन देकर पूरे परिवार की जान को खतरा होने की जानकारी दी गई थी। अधिकारियों से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती तो आज चंदन कुमार की जान बच सकती थी।


घटना को लेकर बेगूसराय पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 19 जून 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे बखरी थाना को सूचना मिली कि सोनमा गांव में एक व्यक्ति की उसके ही रिश्तेदारों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का अपने चाचा रामानंद महतो एवं उनके परिवार के लोगों के साथ भूमि और झाड़-झंखाड़ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस इसी विवाद को हत्या का मुख्य कारण मानकर जांच कर रही है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वयं सोनमा गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं बखरी के एसडीपीओ भी घटनास्थल पर कैंप कर जांच की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए हैं।


बेगूसराय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में एक पुरुष और दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की विशेष टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


युवक की हत्या के बाद सोनमा गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी तथा कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में दिए गए आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती तो इस खूनी वारदात को रोका जा सकता था।


फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर भूमि विवाद और प्रशासनिक सतर्कता को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता