ब्रेकिंग
पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातमपटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनखाद माफियाओं और कृषि अफसरों में गजब की सेटिंग..भ्रष्टाचार रूपी गंगोत्री में जमकर डुबकी लगाया ! SDO-SDPO ने किया बेनकाब....मोतिहारी के एक और बड़े माफिया पर दर्ज हुआ केस हेडमास्टर साहब की घिनौनी करतूत: ऑफिस में ले जाकर बच्चियों से की गंदी हरकत, स्कूल में भारी बवाल के बाद अरेस्टसोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD नेता को घर से उठा ले गई पुलिसपोखर में नहाने उतरे दो युवक गहरे पानी में डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत से गांव में मातम

हत्या, हादसा या सुसाइड? काम पर निकले युवक का कुएं से मिला शव, संदिग्ध मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Bihar Crime News: बेगूसराय में मजदूरी पर निकले 21 वर्षीय युवक रोहित कुमार का शव एक कुएं से मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या तीनों पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय मजदूर युवक का शव कुएं से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांख मुबारकपुर के समीप स्थित एक कुएं की है, जहां मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने कुएं में शव देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।



मृतक की पहचान जीनैदपुर वार्ड संख्या-2 निवासी रंजीत दास के 21 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित सोमवार को नाग पंचमी के दिन सुबह करीब 9 बजे मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।



मंगलवार सुबह किसी स्थानीय युवक ने कुएं में पड़े शव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो देखकर जीनैदपुर के लोगों ने शव की पहचान रोहित कुमार के रूप में की। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। कुएं में बेटे का शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।



घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



परिजनों का कहना है कि रोहित की किसी से कोई दुश्मनी या विवाद नहीं था। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। ऐसे में उसकी मौत कैसे हुई, यह परिवार की समझ से परे है।



फिलहाल पूरे इलाके में इस बात की चर्चा है कि आखिर मजदूरी पर निकला रोहित कुएं तक कैसे पहुंचा। क्या किसी ने उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया, या फिर यह किसी हादसे का नतीजा है? इन सवालों का जवाब फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता