ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बेगूसराय के बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

BEGUSARAI: कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभी

बेगूसराय के बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI: कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय में सामने आया है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 




घटना नगर थानाक्षेत्र के MRJD कॉलेज के सर्वोदय नगर में उस वक्त हुई जब युवक वहां खड़ा था। घायल युवक की पहचान गढाहारा के ठाकुरीचक निवासी अनिल राय के 27 वर्षीय पुत्र मुकेश के रूप में की गयी है। बताया जाता है कि मुकेश अपने ननिहाल आया हुआ था। वह एमआरजेडी स्कूल के पास खड़ा था तभी अपराधियों ने उस पर अंधाधूंध फायरिंग शुरू कर दी। जिससे उसे गोली लग गई जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े जिसे देख अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता