ब्रेकिंग
10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिएनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंग10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिएनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंग

असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?

Bihar Crime News: बेगूसराय में केनरा बैंक के सहायक प्रबंधक का किराए के कमरे से नग्न और सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक एक महीने से बैंक से अनुपस्थित थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या, हादसा या आत्महत्या है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निराला नगर मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब केनरा बैंक के एक सहायक प्रबंधक का नग्न एवं सड़ा-गला शव उनके किराए के कमरे से बरामद किया गया। कमरे से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।


मृतक की पहचान 32 वर्षीय बृजमोहन उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है, जो पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के कटरा के रहने वाले थे। वह सिंघौल थाना क्षेत्र के महारथपुर स्थित केनरा बैंक शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि एक दुर्घटना में उनका एक पैर घुटने के नीचे से कट गया था और वह दिव्यांग थे। उनके परिवार में पत्नी जूली सिंह और पांच वर्ष का एक बेटा है।


जानकारी के अनुसार, बृजमोहन पिछले तीन-चार वर्षों से रतनपुर के निराला नगर स्थित दुर्गा स्थान के पीछे कारू सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। जिस भवन में उनका कमरा था, उसी परिसर के अगले हिस्से में एक कूरियर कंपनी का कार्यालय संचालित होता है।


रविवार को जब कूरियर कंपनी के कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उन्हें भवन के पिछले हिस्से से तेज दुर्गंध महसूस हुई। पहले लोगों को लगा कि कोई चूहा या अन्य जानवर मर गया होगा, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। जब दुर्गंध लगातार बढ़ती गई तो मकान मालिक और अन्य किरायेदारों को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही रतनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलने पर अंदर नग्न अवस्था में बृजमोहन का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। शव की हालत इतनी खराब थी कि कमरे के अंदर कुछ देर तक खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी।


बैंक के कर्मचारियों ने बताया कि बृजमोहन पिछले लगभग एक महीने से बैंक नहीं आ रहे थे। शुरू में यह माना गया कि वह किसी निजी कारण से छुट्टी पर होंगे, लेकिन रविवार को उनका शव मिलने सूचना मिलने के बाद सभी स्तब्ध रह गए। सहकर्मियों के अनुसार, वह शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से उनका विवाद या दुश्मनी होने की जानकारी नहीं है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिजनों के बयान के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह स्वाभाविक मौत है, आत्महत्या है या फिर किसी आपराधिक घटना का परिणाम। नग्न अवस्था में शव मिलने और लंबे समय तक कमरे में पड़े रहने के कारण मामला और भी रहस्यमय हो गया है। रतनपुर थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। मृतक के परिजनों के बेगूसराय पहुंचने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता