ब्रेकिंग
नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी

पटना में मुखिया के घर शस्त्र पूजा के दौरान STF और पुलिस की छापेमारी, 8 हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार

Patna Crime News: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा की रात शस्त्र पूजा के दौरान बिहार एसटीएफ और बाढ़ पुलिस ने छापेमारी कर 8 हथियार बरामद किए। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Patna Crime News: पटना के बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी बेढ़ना गांव में विश्वकर्मा पूजा की रात शस्त्र पूजा के दौरान बिहार एसटीएफ और बाढ़ पुलिस ने छापेमारी कर 8 हथियार बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।



एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि बरामद हथियारों में चार राइफल के साथ मेड इन इटली की एक पिस्टल समेत अन्य हथियार शामिल हैं। 



उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी हथियारों के लाइसेंस की मांग की, जिसमें चार हथियारों के लाइसेंस प्रस्तुत किए गए, जबकि चार हथियारों के लाइसेंस नहीं दिखाए जा सके।



लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखिया राजकुमार, उनके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता