ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

हत्याकांड का मुख्य आरोपी 24 घंटे के भीतर अरेस्ट, जमीन बंटवारे और पैसे को लेकर चल रहा था विवाद

Bihar Crime News: बांका के ओल्हानी गांव में मंजू देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपित रमेश यादव को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, जमीन बंटवारे और पैसों को लेकर विवाद के बाद हत्या की गई थी।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बांका थाना क्षेत्र के ओल्हानी गांव में हुई मंजू देवी हत्याकांड का मुख्य आरोपित रमेश यादव को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ अमर विश्वास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी।



एसडीपीओ ने बताया कि सात अगस्त की सुबह ओल्हानी गांव निवासी स्व. सीलधर यादव की पत्नी मंजू देवी (करीब 50 वर्ष) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतका की बहन तारा देवी के लिखित आवेदन पर बांका थाना में कांड संख्या 467/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।



पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात और आठ अगस्त की मध्य रात्रि में छापेमारी कर मुख्य आरोपित रमेश यादव, पिता स्व. मनभरन यादव, निवासी ओल्हानी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ के अनुसार, पूछताछ में आरोपित ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।



जांच में सामने आया कि मृतका मंजू देवी और आरोपित रमेश यादव के बीच जमीन के बंटवारे और पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपित ने घटना को अंजाम दिया। 



एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित करीब आधा लीटर पेट्रोल लेकर भी पहुंचा था और मंजू देवी को जलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता