ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

अवैध वसूली करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार, 1 साल से चल रहा था फरार

SASARAM: बिहार के एक भ्रष्ट प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला रोहतास का है, जहां प्रोफेसर अपने ही सहकर्मियों से वेतन भुगतान के लिए 10% कमीशन की मांग कर रहे थे। इतना ही न

अवैध वसूली करने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार, 1 साल से चल रहा था फरार
First Bihar
2 मिनट

SASARAM: बिहार के एक भ्रष्ट प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला रोहतास का है, जहां प्रोफेसर अपने ही सहकर्मियों से वेतन भुगतान के लिए 10% कमीशन की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं, आरोपी प्रोफेसर पर अवैध वसूली के भी आरोप हैं। मामला उस वक्त का है जब शेरशाह महाविद्यालय के प्रोफेसर कृष्णा प्रसाद उसी महाविद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर थे। वे उस दौरान अपने ही सहकर्मी राम भरत सिंह से वेतन भुगतान के लिए कमीशन मांगते थे। 




1 साल पहले ही मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच की गई तो कृष्णा प्रसाद आरोपी पाए गए, जिसके बाद रोहतास पुलिस ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस कब से उनकी तलाश कर रही थी लेकिन वे कानून की नज़रों से ओझल थे। लेकिन बुधवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सासाराम के नगर थाना क्षेत्र स्थित करन सराय में उनके निजी आवास से प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया। 




इस मामले को लेकर रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि मुफस्सिल थाना के कांड संख्या- 272 / 21, 18-07-21 को वादी राम भरत सिंह ने मुफस्सिल थाना में प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। वे वेतन भुगतान के लिए 10% कमीशन मांग रहे थे। इतना ही नहीं, वे अवैध रूप से राशि वसूली करते थे। 

टैग्स