ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

Aurangabad Crime: नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां अज्ञात अपराधियों ने नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष 48 वर्षीय संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर शाम की ह

Aurangabad Crime: नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: बिहार के औरंगाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां अज्ञात अपराधियों ने नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष 48 वर्षीय संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतक नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव का रहने वाले थे।


जानकारी के अनुसार मृतक व्यापार मंडल अध्यक्ष अपने कार में सवार होकर औरंगाबाद से बैरिया होते हुए घर लौट रहे थे। इस दौरान माली थाना क्षेत्र के सोनौरा पुल पर पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उनकी कार को रुकवाया और कनपटी में सटाकर गोली मार दी। कुछ देर के बाद उनकी मौत हो गई। 


व्यापार मंडल अध्यक्ष के मौत की खबर इलाके में आग की तरफ फैली तथा काफी संख्या में लोग जमा हो गए। संवाद प्रेषण तक मृतक का शव उनके आवास पर है तथा पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार विगत 26 नवंबर को अंकोरहा पैक्स में हुई चुनाव में उनकी पत्नी मीना देवी अध्यक्ष बनी थी। चुनावी रंजिश में व्यापार मंडल अध्यक्ष के हत्या की चर्चा इलाके में है। 


सूत्रों की मानें तो पैक्स चुनाव के मतगणना के बाद सोनौरा के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ब्रजेश मेहता के साथ भी उनकी कहा सुनी हुई थी। व्यापार मंडल अध्यक्ष की मौत को लोग उक्त घटना से भी जोड़कर देख रहे हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व में ब्रजेश मेहता सोनौरा पैक्स के अध्यक्ष थे। इस बार चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे अपने हार का कारण व्यापार मंडल अध्यक्ष को ही बता रहे थे। हालांकि पुलिस मौत से जुड़ी सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है। 


फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना के बाद एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्सा नहीं जाएगा। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे। इधर एसपी ने कहा की इस घटना में जो भी लोग शामिल होंगे उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हत्यारे जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। 

Aurangabad Crime: नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की गोली मारकर हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम