ब्रेकिंग
अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦खुर्दा महोत्सव में खेसारीलाल यादव ने मचाया धमाल, भोजपुरी गीतों पर रातभर झूमे लाखों दर्शक✦पटना में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2 देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

थाने से 500 मीटर दूर JDU नेता का मर्डर, अपराधियों ने गाड़ी से कुचलकर ली जान

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले में अपराधियों के हौसले काफी बू;एंड हो गए हैं. पुलिस के सभी दावों को फेल साबित करवाते हुए आये दिन मर्डर, लूट जैसी घटनाओं को अपराधी अंजाम दे जा रहे हैं. ता

थाने से 500 मीटर दूर JDU नेता का मर्डर, अपराधियों ने गाड़ी से कुचलकर ली जान
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले में अपराधियों के हौसले काफी बू;एंड हो गए हैं. पुलिस के सभी दावों को फेल साबित करवाते हुए आये दिन मर्डर, लूट जैसी घटनाओं को अपराधी अंजाम दे जा रहे हैं. ताजा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से महज 500 गज की दूरी पर का है जहां अपराधियों ने JDU नेता की पीट-पीटकर हत्या दी है. 


हत्या करने के पहले अपराधियों ने पहले जेडीयू नेता को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडे से पीटा और फिर गाड़ी से कुचल कर उसकी हत्या कर दी. घटना आज सुबह 5:30 बजे के करीब की बताई जा रही है. मृतक की पहचान जेडीयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पंचायत सदस्य बैजनाथ चंद्रवंशी के रूप में की गई है. इधर घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. 


परिजनों ने एनएच 2 जामकर खूब बवाल काटा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इतना ही नहीं मामला शांत करवाने पहुंची पुलिस की टीम को भी ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. बाद में बड़े अधिकारियों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ. अधिकारियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी सहित मृतक के आश्रित को तमाम सुविधाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता