ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

औरंगाबाद में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, इलाके में सनसनी

AURANGABAD : बिहार में बेखौफ अपराधी आये दिन बड़ी वारदात अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. पुलिस क्राइम को रोकने में विफल साबित हो रही है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है.

औरंगाबाद में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में बेखौफ अपराधी आये दिन बड़ी वारदात अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं. पुलिस क्राइम को रोकने में विफल साबित हो रही है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. मुजफ्फरपुर के बाद औरंगाबाद में भी अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र की है, जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायल की पहचान सुदामा दास के रूप में की गई है, जो रफीगंज नगर पंचायत में टैक्स वसूलने का काम करता था. घायलावस्था में सुदामा को इलाज के लिए रफीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच चल रही है. जख्मी युवक को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता