ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar News: बहन के घर जा रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने चाकू गोदकर ले ली जान

ARWAL: अरवल में बैखौफ अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या(murder) कर दी। मृतक साइकिल पर सवार होकर अपनी बहन से मिलने उसके घर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे मौत के

Bihar News: बहन के घर जा रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, बदमाशों ने चाकू गोदकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARWAL: अरवल में बैखौफ अपराधियों ने एक अधेड़ व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या(murder) कर दी। मृतक साइकिल पर सवार होकर अपनी बहन से मिलने उसके घर जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना करपी थाना क्षेत्र के बख्तारी-अलावलचक गांव स्थित पुल के पास की है।


मृतक की पहचान शहर तेलपा थाना क्षेत्र के चौहरचक गांव निवासी कपिल देव सिंह के 60 वर्षीय बेटे यमुना सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यमुना सिंह अपनी बहन के घर बख्तारी जा रहे थे। जाने के क्रम में रास्ते में ही अपराधियों ने यमुना सिंह को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक का पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था। 15 वर्ष पहले उसके भाई की भी हत्या कर दी गई थी।


घटना की जानकारी मिलते ही करपी थाने के पुलिस ने मौके पर पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी कृति कमल  भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। करपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर करपी थाने में केस की दर्ज कर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता