ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में मामूली बात को लेकर खूनी खेल, फरसा से काट कर युवक को मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में घास काटने को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय युवक रूपेश कुमार शर्मा की फरसे से हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात घास काटने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। 20 वर्षीय रूपेश कुमार शर्मा की फरसे से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना आदि रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 स्थित शर्मा टोला की है, जहां पड़ोसियों ने मामूली विवाद में घात लगाकर जानलेवा हमला किया।


सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह भरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को शव सौंप दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों रूपेश कुमार, रौशन मंडल और आरती देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


मृतक की मां धोना देवी ने भरगामा थाना में आवेदन देकर पड़ोस के 6 लोगों को नामजद किया है। मृतक के पिता मानो शर्मा ने पूर्व में भी घास चोरी को लेकर भरगामा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। गुरुवार रात लगभग 9 बजे, रूपेश अपनी मां के साथ पेट्रोल पंप चौक से इलाज कराकर घर लौट रहा था। रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपियों ने दोनों से मारपीट शुरू कर दी।


इसी दौरान आरोपी रूपेश कुमार ने फरसे से रूपेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भरगामा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता