ब्रेकिंग
जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें

बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी

आरा-सलेमपुर मार्ग पर चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगा है। खुद को बचाने के लिए छात्रा चलते ऑटो से कूद गई, जिससे उसके सिर में हल्की चोट आई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर ऑटो जब्त कर लिया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARA: जमुई, समस्तीपुर, बांका से लेकर मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में बच्चियों से बदसलूकी की घटनायें सामने आने के बाद मची खलबली के बावजूद ऐसी घटनायें थम नहीं रही हैं. अब चलती ऑटो में छात्रा के साथ छेड़खानी की गई. जान बचाने के लिए छात्रा चलती ऑटो से सड़क पर कूद गई. 



आरा में हुई घटना

ये घटना भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरा-सलेमपुर मार्ग हुई. इस रोड पर महुली-बलुआ छलका के समीप शनिवार को चलते ऑटो में एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है. 



कोचिंग से घऱ लौट रही थी छात्रा

पीड़ित छात्रा स्नातक की पढ़ाई कर रही है। वह शनिवार को धोबहा बाजार के कोचिंग संस्थान में कंप्यूटर क्लास करने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। छात्रा का कहना है कि इसी दौरान आरा-सलेमपुर मार्ग पर महुली-बलुआ छलका के समीप चालक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दिया।



जान बचाने के लिए ऑटो से लगाई छलांग

छात्रा का कहना है कि ऑटो चालक इस तरह की हरकतें कर रहा था कि वह बुरी तरह डर गई. छात्रा ने इसका विरोध किया, लेकिन ड्राइवप की हरकतें जारी रहने पर वह बुरी तरह डर गई. ड्राइवर की हरकतों से बचने के लिए उसने चलते ऑटो से छलांग लगा दी। ऑटो से कूदने के बाद छात्रा सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में हल्की चोट आई। उसने इस घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों और पुलिस को दी।


घटना के बाद पहुंची पुलिस

इस वाकये की खबर मिलने के बाद डायल-122 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने छात्रा की शिकायत सुनने के बाद ऑटो के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार चालक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बखरिया गांव निवासी विजय कुमार चौरसिया उर्फ मस्तो के रूप में हुई है। छात्रा के बयान पर ऑटो के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने उसके ऑटो को भी जब्त कर लिया है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता