ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦Bihar News: म्युनिसिपल कमिश्नर प्रभात झा तो बड़े खिलाड़ी निकले...करोड़ों का किया खेल ! नगर विकास विभाग की जांच टीम ने खोल दी पोल, अब दर्ज होगा केस...✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦Bihar News: म्युनिसिपल कमिश्नर प्रभात झा तो बड़े खिलाड़ी निकले...करोड़ों का किया खेल ! नगर विकास विभाग की जांच टीम ने खोल दी पोल, अब दर्ज होगा केस...✦NH-80 पर चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; VIDEO आया सामने✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार

नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव

Bihar News: बिहार के आरा शहर के भलुहीपुर स्थित खारा कुआं के पास असामाजिक तत्वों द्वारा दो दुर्गा पूजा पंडालों और एक बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव और लोगों में आक्रोश है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: एक ओर पूरे शहर में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर स्थित खारा कुआं के समीप असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। यहां रात के अंधेरे में दो दुर्गा पूजा पंडालों में आग लगा दी गई। 



इसके अलावा पंडाल के समीप खड़ी एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया गया, जिससे बाइक जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि दोनों पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही थी। ऐसे में पूजा पंडालों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।



घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। लोगों का कहना है कि त्योहार के दौरान इस तरह की घटना से माहौल खराब हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।



घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पूजा पंडालों और बाइक में आग किसने और किन परिस्थितियों में लगाई। फिलहाल घटना में शामिल लोगों की पहचान और आग लगने के कारणों को लेकर जांच जारी है। दुर्गा पूजा के दौरान हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता