ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

सीवान में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने युवक का मर्डर कर डेड बॉडी को पोखर में फेंका

SIWAN : सीवान जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. पुलिसिया कार्रवाई को धता बताते हुए अपराधी आये दिन घटना को अंजाम दे जा रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के स

सीवान में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने युवक का मर्डर कर डेड बॉडी को पोखर में फेंका
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : सीवान जिले में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. पुलिसिया कार्रवाई को धता बताते हुए अपराधी आये दिन घटना को अंजाम दे जा रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सेमाटार गांव का है जहां बारात में गए एक युवक की हत्या कर दी गई और शव को गांव के ही एक पोखर में फेंककर अपराधी फरार हो गए. 


सुबह-सुबह पोखर के पास शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया है. लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है. 


घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अपस्ताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. 


बता दें कि आज सुबह भी भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा अली मर्दनपुर में चार बच्चों समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई. हालांकि इस घटना में पुलिस से अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन जिले में क्राइम अनकंट्रोल होने की वजह से लोगों में दहशत व्याप्त है. 

टैग्स