ब्रेकिंग
पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?

अपहरण के बाद ऑटो ड्राइवर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को किया जाम, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग

PATNA CITY: अपहरण के बाद ऑटो ड्राइवर की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। दो दिन पहले ऑटो लेकर घर से निकले राजीव कुमार को अपराधियों ने अगवा कर लिया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर

अपहरण के बाद ऑटो ड्राइवर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को किया जाम, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: अपहरण के बाद ऑटो ड्राइवर की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। दो दिन पहले ऑटो लेकर घर से निकले राजीव कुमार को अपराधियों ने अगवा कर लिया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक बाढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ाउद्दीनचक का रहने वाला था। 


ऑटो ड्राइवर राजीव की हत्या अपराधियों ने घोसवरी थाना क्षेत्र में कर दी। रविवार को मृतक के शव को बाढ़ लाया गया जहां इस घटना से आक्रोशित लोगों ने गुलाबबाग चौक के पास मुख्य मार्ग एनएच-31 को जाम कर दिया। सड़क पर आगजनी कर घंटों लोगों ने हंगामा मचाया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों के हंगामे के बाद करीब दो घंटे पर एनएच-31 पर परिचालन बाधित हो गया। 


हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों की बाते सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात को बहाल किया जा सका। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता