ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

आय से अधिक संपत्ति केस: कनीय अभियंता मोहम्मद अंसारुल हक के ठिकानों पर निगरानी की रेड जारी

आय से अधिक संपत्ति के मामले में योजना एवं विकास विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद अंसारुल हक के दरभंगा और मधुबनी स्थित तीन ठिकानों पर निगरानी विभाग की टीम डीएसपी अरुणोदय पांडे के नेतृत्व में छापेमारी कर रही है।

bihar
एक्शन में विजिलेंस
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में योजना एवं विकास विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद अंसारुल हक के विभिन्न ठिकानों पर निगरानी विभाग द्वारा एक साथ छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई निगरानी डीएसपी अरुणोदय पांडे के नेतृत्व में की जा रही है।


निगरानी विभाग की टीम दरभंगा जिले के जमालपुरा और लालबाग स्थित आवासों के साथ-साथ मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड अंतर्गत अंधरामठ स्थित पैतृक निवास पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। तीनों ठिकानों पर अलग-अलग टीमों को तैनात कर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया है।


निगरानी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कनीय अभियंता के पास ज्ञात आय से अधिक संपत्ति पाए जाने के संकेत मिले हैं। इसी आधार पर निगरानी न्यायालय विशेष, मुजफ्फरपुर द्वारा सर्च वारंट जारी किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।


फिलहाल छापेमारी और तलाशी अभियान देर शाम तक जारी है। सर्च के दौरान अब तक क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि निगरानी विभाग द्वारा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अंसारुल हक का स्थायी निवास मधुबनी जिले के अंधरामठ में है, जबकि दरभंगा के लालबाग और जमालपुरा में उनके दो अन्य आवास हैं। निगरानी विभाग इन सभी ठिकानों की गहन जांच कर रहा है।