ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

आरा में छापेमारी के दौरान बवाल, पुलिस की गोली से एक शराब तस्कर की मौत, आक्रोशित लोगों ने पिटाई के बाद एक जवान को बनाया बंधक

आरा के शाहपुर में उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान विवाद हो गया। ग्रामीणों के पथराव के जवाब में गोली चली, जिसमें एक शराब तस्कर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने जवान को बंधक बनाकर पीटा। जांच जारी।

Bihar
मौत पर हंगामा
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHOJPUR:  भोजपुर के आरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर शराब तस्करों ने हमला बोल दिया। वही जवाबी कार्रवाई में उत्पाद विभाग के जवान ने गोली चलाई। वह गोली शराब तस्कर को लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना से गुस्साएं लोगोंं ने शव रखकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। लोगों ने उत्पाद विभाग के जवान को पकड़ लिया और उसे बंधक बना लिया और जमकर पिटाई कर दी। 


दरअसल पूरा मामला भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 की है। बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई थी। जहां छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया। पुलिस की टीम पर पथराव किया गया। पथराव के बाद उत्पाद विभाग की टीम की ओर से जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई। गोली एक शराब तस्कर को लग गयी और उसने वही दम तोड़ दिया। 


वहीं दूसरा शराब तस्कर घायल हो गया। मौत से गुस्साए लोगों ने दौड़कर उत्पाद विभाग के एक जवान को पकड़ लिया और पहले उसकी जमकर धुनाई कर दी फिर बंधक बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख सड़क को जाम कर दिया और उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जब छापेमारी की सूचना स्थानीय थाना और चौकीदार को नहीं थी तब उत्पाद विभाग की टीम कैसे छापेमारी करने चली आई। 


वही ग्रामीण मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। घटना को लेकर भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। सूचना के मिलने के तुरंत बाद जगदीशपुर अनुमंडल एसडीपीओ और जगदीशपुर एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्घा है और यह घटना कैसे हुई?

भोजपुर से राकेश की रिपोर्ट