ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

आपत्तिजनक हालत में प्रेमी-जोड़े को देख युवकों ने कर दी पिटाई, लड़की के साथ दुर्व्यवहार के बाद वीडियो भी किया वायरल

JAMUI: जमुई में प्रेमी युगल का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। दरअसल कुछ युवकों ने प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हाल

आपत्तिजनक हालत में प्रेमी-जोड़े को देख युवकों ने कर दी पिटाई, लड़की के साथ दुर्व्यवहार के बाद वीडियो भी किया वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई में प्रेमी युगल का एक अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। दरअसल कुछ युवकों ने प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और दोनों की पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो लड़की को पकड़ लिया और जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे। किसी तरह प्रेमी जोड़े वहां से जान बचाकर भागे लेकिन दोनों की आपत्तिजनक वीडियो इन मनचलों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। अब यह अश्लील वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बगड़ीह स्कूल के पास का यह मामला बताया जा रहा है। जहां प्रेमी जोड़े का आपत्तिजनक वीडियो कुछ मनचलों ने छिपकर बना लिया। वीडियो बनाने के बाद युवकों ने प्रेमी जोड़े की जमकर धुनाई कर दी। फिर लड़की के साथ भी छेड़खानी की। लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश भी की गयी। जिसके बाद प्रेमी जोड़े किसी तरह वहां से भागे और अपनी जान बचायी। इस घटना की किसी को जानकारी नहीं हुई। लेकिन जब युवकों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया तब वायरल होते ही यह बात पूरे इलाके में फैल गयी। 


घटना दो दिन पहले की बतायी जा रही है। दो दिन बाद अब युवक और युवती की इस हरकत की जानकारी लोगों को हुई है। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेमी जोड़े की हरकत से गांव समाज में बुरा असर पड़ रहा है। लोग कह रहे हैं कि दोनों की शादी करा देनी चाहिए। इस तरह सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकत कोई भी नहीं बर्दाश्त करेगा। ग्रामीणों ने पुलिस से प्रेमी जोड़े के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 


वायरल वीडियो को देख लोगों का सिर शर्म में झूक गया है। दोनों लड़का-लड़की कौन हैं इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। वायरल अश्लील वीडियो की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई है और कार्रवाई की मांग की गयी है। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राज वर्धन कुमार ने बताया कि उन्हें भी इस तरह का मामला सुनने को मिला है लेकिन किसी ने इस संबंध में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। यदि थाने में शिकायत दर्ज होगी तब कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी।


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता