ब्रेकिंग
पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦भोजपुर में बेखौफ अपराधियों ने बरसाईं गोलियां, 23 साल के ऋतिक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहा दोस्त✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी

50 हजार घूस लेते अंचल निरीक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

PATNA : विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर अंचल निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इसके बाद विजिलेंस की टीम उनके पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है.&nbsp

50 हजार घूस  लेते अंचल निरीक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Anamika
2 मिनट

PATNA : विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर अंचल निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इसके बाद विजिलेंस की टीम उनके पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि निगरानी की टीम को गुप्त सूचना मिली कि अंचल निरीक्षक मनीष कुमार किसी काम के लिए पीड़ित से घूस मांग रहे हैं. इसी आधार पर गठित की गई निगरानी की विशेष टीम ने प्लानिंग के तहत मौके पर पहुंची और 50 हजार घूस लेते अंचल निरीक्षक मनीष कुमार को हाजीपुर के नवीन सिनेमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी की टीम ने उनके पास से घूस के 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं. 

गिरफ्तारी के बाद सरकारी कर्मी के दिग्गी स्थित आवास और पटेरा में उनके पैतृक घर पर भी छापेमारी चल रही है. निगरानी की टीम उनके घर की तलाशी ले रही है. वहीं अंचल निरीक्षक को गिरफ्तार किए जाने के बाद निगरानी  की टीम लेकर पटना आ गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है.