ब्रेकिंग
पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...

5 बोरी धान मांगने पर पिता ने की बेटे की हत्या, पत्नी के सामने गोली मारकर ले ली जान

BETTIAH: पश्चिम चंपारण में कलयुगी पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच बोरी धान मांगना बेटे को महंगा पड़ गया। बेटे की हत्या करने के बाद पिता मौके से फरार हो गया है। जिसकी ग

5 बोरी धान मांगने पर पिता ने की बेटे की हत्या, पत्नी के सामने गोली मारकर ले ली जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: पश्चिम चंपारण में कलयुगी पिता ने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच बोरी धान मांगना बेटे को महंगा पड़ गया। बेटे की हत्या करने के बाद पिता मौके से फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी पिता की पहचान पश्चिम चंपारण के श्रीनगर पूजहां वार्ड 10 के शेखटोली निवासी 55 वर्षीय मंसूर अंसारी के रूप में हुई है। मंसूर अंसारी ने पांच बोरी धान के लिए 22 वर्षीय महबूब आलम की गोली मारकर हत्या कर दी। 


घटना के संबंध में श्रीनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आरोपी ने बड़े बेटे की गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद मंसूर अंसारी घर छोड़कर फरार हो गया। मृतक बगहा के एक मदरसा में हाफिज थे वहां बच्चों को धार्मिक शिक्षा दिया करते थे। वे अपने पिता से पांच बोरी धान मांग रहे थे जिसे पिता देना नहीं चाहता था। इसी विवाद में पिता ने पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।  


पत्नी शबनम खातून के सामने ही पिता ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शबनम की शादी पिछले साल फरवरी में महबूब आलम से हुई थी। शबनम गर्भवती है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपी पिता की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।