ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

राजधानी में शातिर चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, शोरूम की दीवार तोड़कर 25 करोड़ ले भागे

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया है। शातिर चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर दिल्ली पुलिस को खुला चैलेंज दिया है। ज्वेलरी शोरूम को निश

राजधानी में शातिर चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, शोरूम की दीवार तोड़कर 25 करोड़ ले भागे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: देश की राजधानी दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात से हड़कंप मच गया है। शातिर चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर दिल्ली पुलिस को खुला चैलेंज दिया है। ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए चोर करीब 25 करोड़ की संपत्ति चुराकर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


चोरों ने दिल्ली के जंगपुरा इलाके के ज्वेलरी शोरूम को अपना निशाना बनाया है। भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर के शोरूम की दीवार तोड़कर चोर करोड़ों की संपत्ति ले भागे। चोर दीवार तोड़ने के बाद पहले शोरूम के लॉकर तक पहुंचे। चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद निजामुद्दीन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले के छानबीन में जुट गई है। चोरों की पहचान के लिए पुलिस शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है। चोरी की इस बड़ी घटना से हर कोई हैरान है।