ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

सेक्स रैकेट का खुलासा, दो होटल्स से दर्जनभर लड़के-लड़कियां पकड़ी गयीं

DESK : कोरोना की दूसरी लहर से एक तरफ जहां देश के लोग परेशान हैं वही गलत धंधा करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। नोएडा पुलिस ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के दो होटलों में चल रहे

सेक्स रैकेट का खुलासा, दो होटल्स से दर्जनभर लड़के-लड़कियां पकड़ी गयीं
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : कोरोना की दूसरी लहर से एक तरफ जहां देश के लोग परेशान हैं वही गलत धंधा करने वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। नोएडा पुलिस ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा के दो होटलों में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। ग्रेटर नोएडा के कासना इलाके में दो होटल के अंदर यह सेक्स रैकेट चलाए जा रहे थे। नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों होटलों पर छापेमारी की और इसमें तकरीबन दर्जनभर लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। 


दरअसल कासना पुलिस को कुछ वक्त से या इनपुट मिल रहा था कि इन होटलों में कुछ गलत काम हो रहा है। पुलिस ने कार्रवाई के लिए स्पेशल टीम का गठन किया। पुलिस की टीमों ने बुधवार को इन दोनों होटलों में छापेमारी की तो अफरा-तफरी मच गई। इन दोनों होटलों में लंबे अरसे से रैकेट चलाया जा रहा था। छानबीन करने पर पता चला कि यहां हर ग्राहक से 5000 से 6000 रुपये वसूले जाते थे। पुलिस ने मौके से मोबाइल, लैपटॉप और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। 


इस सेक्स रैकेट में पुलिस और बड़ा खुलासा कर सकती है क्योंकि जो लैपटॉप बरामद किया गया है उसमें रैकेट से जुड़े ग्राहकों का पूरा डाटा मौजूद है। इस डाटा में कई सफेदपोश लोग भी ग्राहक के तौर पर शामिल हैं। पुलिस उनकी जानकारियां जुटा रही है। नोएडा सेक्टर 61 में पिछले दिनों ही एक मॉल के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया था। स्पा सेंटर के संचालक समेत तकरीबन डेढ़ दर्जन लोगों को पुलिस ने दबोचा था लेकिन उसके बावजूद इस इलाके में सेक्स रैकेट का कारोबार करने वालों पर कोई असर नहीं हुआ।

टैग्स