ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

UPSC Exam: परीक्षा में आ सकता है सवाल, कौन है रेखा गुप्ता?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता को चुना है, जो पहली बार विधायक बनी हैं। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की है। उनकी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम से हुई है।

 रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता
© रेखा गुप्ता
User1
3 मिनट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता को चुना है। शालीमार बाग से विधायक बनीं रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। उनकी नियुक्ति के साथ ही वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। आइए जानते हैं उनकी शिक्षा, राजनीतिक सफर और अनुभव के बारे में।


रेखा गुप्ता का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले से हैं, लेकिन महज दो साल की उम्र में वे दिल्ली आ गई थीं और यहीं बस गईं। उनकी पूरी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है। अगर उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज से बीकॉम (B.Com) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से एलएलबी (LLB) की पढ़ाई पूरी की।


राजनीतिक सफर की शुरुआत

रेखा गुप्ता का राजनीति में सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ। वे छात्र जीवन में ही इस संगठन से जुड़ गईं और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) में महासचिव और अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।


भाजपा में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ

छात्र राजनीति के बाद रेखा गुप्ता भाजपा से जुड़ीं और पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य किया। कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं:

1996-97: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की महासचिव बनीं

2003-04: भाजपा युवा मोर्चा, दिल्ली राज्य की सचिव रहीं

2004-06: भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं

2007-09: दिल्ली नगर निगम (MCD) में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष रहीं


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जीत

रेखा गुप्ता ने 2025 के विधानसभा चुनावों में शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बंदना कुमारी को हराकर पहली बार विधायक बनीं। भाजपा ने उनकी संगठन क्षमता और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है।


दिल्ली की राजनीति में नई भूमिका

मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता के सामने दिल्ली की जनता से जुड़े कई अहम मुद्दे होंगे, जिनमें महिला सुरक्षा, स्वच्छता, शिक्षा और परिवहन प्रमुख हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और प्रशासनिक अनुभव के आधार पर भाजपा को उनसे बड़े बदलावों की उम्मीद है। रेखा गुप्ता का अब तक का सफर दिखाता है कि वे एक जमीनी नेता हैं, जिन्होंने छात्र राजनीति से लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने तक का लंबा और संघर्षपूर्ण सफर तय किया है। अब देखना होगा कि वे मुख्यमंत्री के रूप में दिल्ली को किस दिशा में ले जाती हैं।