ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

UPSC Craze: मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने मॉडलिंग छोड़ फर्स्ट अटेम्प्ट में पास किया एग्जाम, मॉडल से IFS अधिकारी बनीं ऐश्वर्या

UPSC Craze: आज के यंगस्टर्स ग्लैमर वर्ल्ड से बहुत जल्द अट्रैक्ट हो जाते हैं। ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से प्रभावित होकर युवा मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते है

 ifs officer aishwarya
अधिकारी बनीं मॉडल
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

UPSC Craze: आज के यंगस्टर्स ग्लैमर वर्ल्ड से बहुत जल्द अट्रैक्ट हो जाते हैं। ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से प्रभावित होकर युवा मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन ग्लैमर इंडस्ट्री के अट्रैक्शन और पॉपुलैरिटी को टाटा बाय-बाय करते हुए ऐश्वर्या ने एक नई और अलग पहचान बनाई है। 


आइए जानते हैं ऐश्वर्या श्योराण की जर्नी के बारे में, जो एक पूर्व मॉडल हैं और भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने का ऑप्शन चुना। मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली ऐश्वर्या एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं। उनके पिता कमांडिंग ऑफिसर अजय कुमार, करीमनगर में 9वीं तेलंगाना एनसीसी बटालियन में सेवारत हैं. 


ऐश्वर्या ने दिल्ली के चाणक्यपुरी के संस्कृति स्कूल में पढ़ाई की और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 97.5 परसेंट मार्क्स हासिल किया। उनकी प्रतिभा ने उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की उपाधि प्राप्त करने के लिए मोटिवेट किया। 


कॉलेज के दौरान, उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया. 2016 में, ऐश्वर्या मिस इंडिया प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट बनीं, इससे पहले उन्होंने 2015 में मिस दिल्ली और 2014 में मिस क्लीन एंड केयर फ्रेश फेस जैसे खिताब जीते थे.


ऐश्वर्या को साल 2018 में IIM इंदौर से ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने अपना रास्ता पूरी तरह से बदलने का फैसला किया। उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी के लिए जी-जान लगा दी। ऐश्वर्या ने बिना किसी कोचिंग के 10 महीने तक घर पर पढ़ाई की और अपने पहले अटेंप्ट में ही एग्जाम पास कर लिया। उन्हें ऑल इंडिया रैंक (AIR) 93 मिली। वाकई ऐश्वर्या की ये कहानी बेहद दिलचस्प और मोटिवेशनल है।

टैग्स