ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

UGC NET 2025: नई तारीखें और परीक्षा शेड्यूल जारी, 3 से 16 जनवरी तक होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET परीक्षा 2025 की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। परीक्षा अब 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया

UGC NET 2025: नई तारीखें और परीक्षा शेड्यूल जारी, 3 से 16 जनवरी तक होगी परीक्षा
User1
2 मिनट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET परीक्षा 2025 की नई तारीखें घोषित कर दी हैं। परीक्षा अब 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर विस्तृत परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं।


परीक्षा प्रारूप और शिफ्ट

UGC NET परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी:

पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।


परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल

3 जनवरी 2025

पहली शिफ्ट: पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एजुकेशन।

दूसरी शिफ्ट: इकोनॉमिक्स और संबंधित विषय, म्यूजियोलॉजी एंड कंजर्वेशन।

6 जनवरी 2025

पहली शिफ्ट: कंप्यूटर साइंस, पर्शियन, रशियन, बंगाली, चाइनीज।

दूसरी शिफ्ट: पॉलिटिकल साइंस, कंपरेटिव लिटरेचर।

7 जनवरी 2025

पहली शिफ्ट: कॉमर्स।

दूसरी शिफ्ट: इंग्लिश, योग।

8 जनवरी 2025

पहली शिफ्ट: हिंदी, मणिपुरी, कन्नड़।

दूसरी शिफ्ट: असमीज, सोशल वर्क, म्यूजिक, इंडियन कल्चर।

9 जनवरी 2025

पहली शिफ्ट: पंजाबी, तमिल, जियोग्राफी।

दूसरी शिफ्ट: गुजराती, मैनेजमेंट, तेलुगु।

10 जनवरी 2025

पहली शिफ्ट: हिस्ट्री, पाली।

दूसरी शिफ्ट: डिफेंस स्टडीज, साइकोलॉजी।

15 जनवरी 2025

पहली शिफ्ट: संस्कृत, मास कम्युनिकेशन, वूमेन स्टडीज।

दूसरी शिफ्ट: मलयालम, उर्दू, एनवायर्नमेंटल साइंसेज।

16 जनवरी 2025

पहली शिफ्ट: सोशियोलॉजी, जर्मन।

दूसरी शिफ्ट: लाइब्रेरी साइंस, फिलॉसफी।


कैसे देखें शेड्यूल

ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

होमपेज पर 'Subject-wise Exam Schedule' लिंक पर क्लिक करें।

संबंधित शिफ्ट और विषयों की जानकारी प्राप्त करें।

UGC NET परीक्षा 2025 शिक्षकों और शोधकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी जारी रखें।