ब्रेकिंग
Bihar Health News: सदर अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से गर्भवती समेत 2 की मौत, परिजनों ने काटा बवाल✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦Bihar Health News: सदर अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से गर्भवती समेत 2 की मौत, परिजनों ने काटा बवाल✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल

सिपाही भर्ती परीक्षा कल, नए एडमिट कार्ड से मिलेगी एंट्री, चलाई गई 23 स्पेशल ट्रेनें

PATNA : 8 मार्च को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पटना में 37 केंद्र बनाए गए हैं. वहीं कैंडिडेट को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसे देखते हुए रेलवे ने 23 स्पेशल ट्र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : 8 मार्च को आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पटना में 37 केंद्र बनाए गए हैं. वहीं कैंडिडेट को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसे देखते हुए रेलवे ने 23 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. सभी जिलों में कुल 483 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 

बिहार पुलिस मुख्यालय ने रविवार को होने वाली परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है. जिला पुलिस बल के अलावे परीक्षा के लिए 20 कंपनी बिहार मिलिट्री की तैनाती की गई है. वहीं परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाएगी. किसी भी सूरत में अफवाह फैलाने वालों को ब्खशा नहीं जाएगा. 

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इण्डिया रिजर्व वाहिनी, रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी में खाली पड़े सिपाही के पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली थी. जिसके लिए 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी. जिसके लिए 8 मार्च को परीक्षा आयोजित की गई है.  परीक्षा में सारे प्रश्न (आब्जेक्टिव) प्रकार के होंगे. लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी. आवंटित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ई-प्रवेश-पत्र के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे-मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा आधार कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा.