ब्रेकिंग
'पार्टी में कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं...', JDU शीर्ष नेतृत्व को अनंत का खुला चैलेंज, बोले - इतना ही काबू है तो ललन बाबू को क्यों जिम्मेदारी दिए✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी✦Bihar Health News: सदर अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से गर्भवती समेत 2 की मौत, परिजनों ने काटा बवाल✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦'पार्टी में कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं...', JDU शीर्ष नेतृत्व को अनंत का खुला चैलेंज, बोले - इतना ही काबू है तो ललन बाबू को क्यों जिम्मेदारी दिए✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी✦Bihar Health News: सदर अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से गर्भवती समेत 2 की मौत, परिजनों ने काटा बवाल✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे

Bihar Road Accident: भागलपुर के अकबरनगर थाना क्षेत्र स्थित भवनाथपुर फोरलेन पर रविवार सुबह थार और ट्रक की भीषण आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में थार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. घायल को मायागंज अस्पताल...

थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला भागलपुर से सामने आया है, जहां अकबरनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. भवनाथपुर फोरलेन के पास महिंद्रा थार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.


हादसा रविवार सुबह करीब 10:30 बजे भवनाथपुर फोरलेन के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की महिंद्रा थार अकबरनगर की ओर से भागलपुर की तरफ जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए.


हादसे में दो लोगों की मौत

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी. डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची. इसके बाद अकबरनगर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त थार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया.


हादसे में थार सवार दो लोगों की मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को तत्काल इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.


अकबरनगर थानाध्यक्ष रामाशीष कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और एक युवक गंभीर रूप से घायल है. दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


पुलिस मृतकों की पहचान कराने में जुटी है. गाड़ी के नंबर और मृतकों के पास मिले सामान के आधार पर उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है. हादसे के बाद दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया गया, जिसके बाद फोरलेन पर यातायात सामान्य कराया गया.


पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.