ब्रेकिंग
थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण

चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव

Bihar Flood News: सारण के पानापुर में बाढ़ के पानी के बीच रील बनाना 11 वर्षीय किशन कुमार की जिंदगी पर भारी पड़ गया। धेनुकी गांव के पास तेज बहाव में वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी तलाश के बाद SDRF की टीम ने उसका शव बरामद किया, जिसके बाद...

चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Flood News: सारण के पानापुर में बाढ़ के पानी के बीच सोशल मीडिया के लिए रील बनाना 11 साल के किशोर की जान पर भारी पड़ गया. धेनुकी गांव के पास बाढ़ के तेज बहाव में किशोर गहरे पानी में चला गया और डूब गया. काफी तलाश के बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव बरामद किया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.


मृतक की पहचान किशन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि किशन बाढ़ के पानी के पास सोशल मीडिया के लिए वीडियो बना रहा था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में चला गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया.


किशन के साथ मौजूद धर्मेंद्र कुमार भी पानी में डूब गया था. स्थानीय लोगों ने समय रहते उसे बाहर निकाल लिया. इसके बाद उसे इलाज के लिए पानापुर पीएचसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया.


काफी तलाश के बाद मिला शव

किशन के पानी में लापता होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी के तेज बहाव के बीच खोजबीन शुरू की.


काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने किशन का शव बरामद कर लिया. शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. किशन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


पानापुर प्रखंड में इन दिनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. गंडक नदी में बढ़ते जलस्तर और तटबंध टूटने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है. कई गांवों में पानी पहुंच चुका है और अलग-अलग जगहों पर पानी का बहाव काफी तेज है.


प्रशासन और बचाव दल की टीमें प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. लोगों से बाढ़ के पानी और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है, क्योंकि पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल हो सकता है.