ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Success Story: कौन हैं बिहार की बेटी अंजली शर्मा? जिन्होंने UPSC पास कर बन गई अधिकारी; जानिए सफलता की कहानी

Success Story: जब कुछ कर गुजरने का संकल्प मन में ठान लिया जाए, तो मंज़िल खुद बखुद रास्ता दिखा देती है। इस बात को एक बार फिर सच साबित किया है बिहार के समस्तीपुर जिले की अंजली शर्मा ने।

Success Story
सफलता की कहानी
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Success Story: जब कुछ कर गुजरने का संकल्प मन में ठान लिया जाए, तो मंज़िल खुद बखुद रास्ता दिखा देती है। इस बात को एक बार फिर सच साबित किया है बिहार के समस्तीपुर जिले की अंजली शर्मा ने। मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के व्यासपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामविलास शर्मा की पौत्री और अशोक कुमार शर्मा एवं गृहिणी संजू शर्मा की पुत्री अंजली ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर जिले और पूरे राज्य का मान बढ़ाया है। 


अंजली ने समाजशास्त्र विषय के साथ पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास करते हुए 450वीं रैंक हासिल की है। यह सफलता उनके दृढ़ निश्चय, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल बन गई है। इससे पहले अंजली ने BPSC परीक्षा पास कर RDO (Revenue Development Officer) के पद पर सफलता प्राप्त की थी। फिलहाल वे पटना में अपनी RDO ट्रेनिंग कर रही थीं, तभी UPSC में चयनित होने की सूचना मिलने से परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। अंजली ने बताया कि वह प्रशासकीय सेवा के माध्यम से देश की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी पहले BPSC में सफलता प्राप्त करने पर अंजली को बधाई दी थी और प्रमाणपत्र सौंपा था। अब UPSC में चयन की खबर मिलते ही पूरे समस्तीपुर और मोरवा क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया है। परिवार के सदस्यों, खासकर चाचा सुरेश शर्मा, दिलीप शर्मा और अशोक कुमार शर्मा ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और कहा कि अंजली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। अंजली की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सपनों को साकार किया जा सकता है।