ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

26 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने दिया क्लैट परीक्षा, बिहार में 6 केद्रों पर आयोजित हुआ एग्जाम

PATNA: देश के 26 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में यूजी व पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली क्लैट 2025 की परीक्षा रविवार दोपहर 2 से 4 बजे तक देशभर

26 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने दिया क्लैट परीक्षा, बिहार में 6 केद्रों पर आयोजित हुआ एग्जाम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: देश के 26 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में यूजी व पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली क्लैट 2025 की परीक्षा रविवार दोपहर 2 से 4 बजे तक देशभर में आयोजित हुई। यह परीक्षा कन्सोर्टियम ऑफ एनएलयूज़ की ओर से आयोजित कराई गई।


क्लैट विशेषज्ञ व लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के डायरेक्टर अभिषेक गुंजन ने बताया कि इस बार दो और नये एनएलयू शामिल हुए जो कि एनएलयू गोवा व प्रयागराज है। आज देश में क्लैट के माध्यम से प्रवेश मिलने वाले एनएलयू कि संख्या इस बार 24 से बढ़कर 26 हो गयी हैं। इस बार 26 एनएलयूज़ कें यूजी कोर्स में उपलब्ध लगभग 3650 सीटों के लिए 60-70 हजार विद्यार्थियों ने अपनी किस्मत आजमायी।


इस परीक्षा के लिए बिहार के दो शहरों पटना व मुजफ्फरपुर में 6 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए थे। पटना में यह परीक्षा चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, डीएवी, मगध महिला कॉलेज, पटना साइंस कॉलेज, पटना लॉ कॉलेज व लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर में आयोजित हुई। इन परीक्षा केन्द्रों में लगभग 4414 स्टूडेंट्स ने भाग लिया।


इस बार क्लैट के पेपर में जनरल नॉलेज 28 प्रश्न, लीगल 32 प्रश्न, अंग्रेजी 24 प्रश्न पूछे गये तथा इन प्रश्नों का लेवल आसान था। रिजनिंग के 24 प्रश्न व मैथ्स 12 प्रश्न पूछे गये जिनका लेवल मोडरेट था।


लॉ प्रेप ट्यूटोरियल के डायरेक्टर एवं क्लैट विशेषज्ञ अभिषेक गुंजन ने बताया कि क्लैट 2025 में जनरल कैटेगरी 75, ओबीसी कैटेगरी 68, एससी कैटेगरी 59, एसटी कैटेगरी 54, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी 69, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी 55 मार्क के आस-पास कटऑफ रहने की संभावना है।


उन्होंने कहा कि इस बार का पेपर गत वर्ष कि तरह आसान था। जिन विद्यार्थियों ने सही सवालों का चयन किया तथा परीक्षा के 2 घण्टे तक अटूट एकाग्रता और सकारात्मक रहे उन्हें इसका फायदा जरूर मिलेगा। इस पूरे पेपर में रिजनिंग व मैथ्स का सेक्शन्स आसान से मोडरेट लेवल का था। लेकिन ऑवरऑल लेवल को देखा जाये तो पेपर आसान था।


26 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने दिया क्लैट परीक्षा, बिहार में 6 केद्रों पर आयोजित हुआ एग्जाम


26 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने दिया क्लैट परीक्षा, बिहार में 6 केद्रों पर आयोजित हुआ एग्जाम


26 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने दिया क्लैट परीक्षा, बिहार में 6 केद्रों पर आयोजित हुआ एग्जाम

टैग्स