ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

BSSC पेपर लीक : पटना में बड़े आंदोलन की तैयारी, छात्र नेता आज करेंगे बैठक

PATNA : BSSC पेपर लीक के बाद अभ्यर्थियों ने अब आंदोलन की तैयारी कर दी है। 29 दिसंबर को वे पटना में आंदोलन करेंगे। आज यानी सोमवार को छात्र नेता बैठक करने वाले हैं। ये बैठक पटना कॉले

BSSC पेपर लीक : पटना में बड़े आंदोलन की तैयारी, छात्र नेता आज करेंगे बैठक
First Bihar
2 मिनट

PATNA : BSSC पेपर लीक के बाद अभ्यर्थियों ने अब आंदोलन की तैयारी कर दी है। 29 दिसंबर को वे पटना में आंदोलन करेंगे। आज यानी सोमवार को छात्र नेता बैठक करने वाले हैं। ये बैठक पटना कॉलेज में बुलाई गई है। अभ्यर्थियों की मांग है कि पेपर लीक के कारण BSSC की तृतीय स्नातक परीक्षा रद्द कर दी जाए। जबकि आयोग का कहना है कि परीक्षा शुरू होने के बाद पेपर लीक हुआ है। इसे रद्द करने की जरुरत नहीं है। 




BSSC के अभ्यर्थियों में पेपर लीक के बाद से ही काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि हमारे होम टाउन से दूर परीक्षा का सेंटर दिया गया था। कड़ाके की ठंड में भी हमनें इतना दूरी तय की और एग्जाम दिया। इसके बाद खबर आई कि परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो गया था। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि BSSC की तृतीय स्नातक परीक्षा रद्द कर दी जाए।




आज यानी 26 दिसंबर को 2 बजे पटना कॉलेज में एक मीटिंग भी बुलायी गई है। छात्र नेता अभ्यर्थियों के साथ मिलकर आंदोलन पर चर्चा कर सकते हैं और प्लान किया जा सकता है कि इसकी शुरुआत कैसे की जाए। आपको बता दें, इससे पहले BPSC परीक्षा का पेपर भी लीक कर दिया गया था, जिसके बाद आयोग की भारी फजीहत हुई थी। आयोग ने परीक्षा को रद्द कर दोबारा एग्जाम कंडक्ट कराया था। 

टैग्स