ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : फिजिकल टीचर की 8000 से ज्यादा पदों के लिए जल्द होगी बहाली, देखें पूरी डिटेल

PATNA : बिहार में फिजिकल टीचर के 8000 से ज्यादा पदों के लिए बहाली जल्द होगी. राजकीयकृत प्रारंभिक स्कूलों में 8386 स्कूलों में एक-एक शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशकों की क्

बिहार : फिजिकल टीचर की 8000 से ज्यादा पदों के लिए जल्द होगी बहाली, देखें पूरी डिटेल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में फिजिकल टीचर के 8000 से ज्यादा पदों के लिए बहाली जल्द होगी. राजकीयकृत प्रारंभिक स्कूलों में 8386 स्कूलों में एक-एक शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशकों की क्रिया शुरू हो गई है. जहां प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने मंगलवार को सभी 8386 पद 38 जिलों को आवंटित कर दिये. साथ ही सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को आदेश दिया कि वे 24 जनवरी तक इन पदों को विद्यालयवार और नियोजन इकाईवार उप आवंटित करते हुए इसकी सूचना प्राथमिक निदेशालय को दें.


इसको लेकर माना जा रहा है कि अब जल्द ही नियोजन का शिड्यूल भी जारी हो जाएगा. निदेशक ने साफ किया है कि आरटीई के तहत निहित प्रावधानों के आलोक में 8000 रुपए प्रतिमाह के नीयत वेतन पर फिलहाल 8386 स्कूलों में एक-एक फिजिकल टीचर सह स्वास्थ्य अनुदेशक के पद के सृजन की स्वीकृति दी गई है. इन्हें 200 रुपये की वार्षिक वेतन वृद्धि देय होगी. DEO को कहा गया है कि वे पोस्टेड का उप आवंटन करते वक्त अधिकतम नामांकन वाले स्कूल को प्राथमिकता देते हुए नामांकन के घटते क्रम में करेंगे. जिन मिडिल स्कूल में पहले से फिजिकल टीचर पोस्टेड हों वहां पद आवंटित नहीं करेंगे.


बता दें  पटना में 334, बेगूसराय में 216, सीवान में 252, अररिया में 182, अरवल में 60, औरंगाबाद में 294, बांका में 245, भागलपुर में 257, भोजपुर में 236, बक्सर में 135, दरभंगा में 261, पू. चंपारण में 383, गया में 406, गोपालगंज में 197,जमुई में 244, जहानाबाद में 102, कैमूर में 171, कटिहार में 208, खगड़िया में 148, किशनगंज में 172, लखीसराय में 84, मधेपुरा में 213, मधुबनी में 291, मुंगेर में 136, मुजफ्फरपुर में 401, नालंदा में 239, नवादा में 201, पूर्णिया में 244, रोहतास में 231, सहरसा में 148, समस्तीपुर में 286, सारण में 306, शेखपुरा में 68, शिवहर में 54, सीतामढ़ी में 258, सुपौल में 180, वैशाली में 279 और प. चंपारण में 264 पद आवंटित किये गये हैं.


टैग्स