ब्रेकिंग
सुपौल के छातापुर से बड़ी खबर: खड़ी बस में लगी आग, समय पर दमकल गाड़ी नहीं आने पर लोगों ने किया तोड़फोड़ हंगामा मुजफ्फरपुर में मवेशी चोरी गैंग का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, पिकअप वैन से घटना को देते थे अंजाम क्या यही शराबबंदी है? यूपी से पटना लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, कंटेनर से 35 लाख की विदेशी वाइन जब्त बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले विजय कुमार सिन्हा, बुके देकर दी बधाईकई चुनाव हार चुके राहुल गांधी, भाजपा के मंत्री ने कसा तंज, कहा..वो बब्बर शेर होते तो ढेर ना होतेसुपौल के छातापुर से बड़ी खबर: खड़ी बस में लगी आग, समय पर दमकल गाड़ी नहीं आने पर लोगों ने किया तोड़फोड़ हंगामा मुजफ्फरपुर में मवेशी चोरी गैंग का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, पिकअप वैन से घटना को देते थे अंजाम क्या यही शराबबंदी है? यूपी से पटना लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, कंटेनर से 35 लाख की विदेशी वाइन जब्त बिहार के पहले भाजपा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले विजय कुमार सिन्हा, बुके देकर दी बधाईकई चुनाव हार चुके राहुल गांधी, भाजपा के मंत्री ने कसा तंज, कहा..वो बब्बर शेर होते तो ढेर ना होते

NEET Exam 2026: NTA ने जारी किया नया गाइडलाइन, सख्त सुरक्षा, AI निगरानी और नए ड्रेस कोड के साथ होगी परीक्षा

NEET Exam 2026: NEET 2026 परीक्षा के लिए NTA ने नया गाइडलाइन जारी किया है. AI निगरानी, बायोमेट्रिक जांच, 5G जैमर और सख्त ड्रेस कोड सहित कई नए सुरक्षा नियम लागू किए हैं.

NEET Exam 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NEET Exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर दिया है। नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए हाईटेक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही छात्रों के लिए ड्रेस कोड और एंट्री नियम भी सख्त कर दिए गए हैं।


इस बार परीक्षा केंद्रों पर एडवांस AI तकनीक से लैस कैमरे लगाए जाएंगे, जो परीक्षार्थियों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। किसी भी संदिग्ध व्यवहार की तुरंत पहचान कर कंट्रोल रूम को सूचना भेजी जाएगी। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा और डिजिटल फ्रिस्किंग के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी प्रतिबंधित वस्तु अंदर न ले जाई जा सके। परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक नकल को रोकने के लिए हाई-फ्रीक्वेंसी जैमर लगाए जाएंगे, जो 5G नेटवर्क तक को ब्लॉक कर देंगे। इससे ब्लूटूथ या अन्य डिवाइस के जरिए नकल करना लगभग असंभव हो जाएगा।


ड्रेस कोड को लेकर भी NTA ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। परीक्षार्थियों को केवल हाफ स्लीव्स कपड़े पहनने होंगे, जबकि फुल स्लीव्स की अनुमति नहीं होगी। जूते और मोजे पहनकर आने पर रोक रहेगी, उम्मीदवारों को हल्की चप्पल या सैंडल पहनने की सलाह दी गई है। भारी डिजाइन, बड़े बटन या अधिक पॉकेट वाले कपड़ों से बचने को कहा गया है, ताकि जांच प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।


धार्मिक परिधान जैसे हिजाब या पगड़ी पहनने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि उनकी जांच अलग से की जा सके और परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित न हो।  प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए GPS आधारित ट्रैकिंग और डिजिटल लॉक सिस्टम लागू किया जाएगा। प्रश्न पत्र केवल तय समय और स्थान पर ही खोले जा सकेंगे, जिससे पेपर लीक की संभावना कम होगी।


परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को पेन उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए बाहर से पेन लाने की जरूरत नहीं होगी। केवल पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी, जबकि अन्य किसी भी प्रकार की स्टेशनरी या निजी सामान प्रतिबंधित रहेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें