ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Jobs News: बनना चाहते है प्रोफेसर, तो नहीं मिलेगा इससे अच्छा मौका, इतने पदों पर निकली बहाली

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर आया है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने 2424 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।

Jobs News
Jobs News
© Jobs News
User1
2 मिनट

Jobs News: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की ओर से पिछले वर्ष 2424 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई थी। अब इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। जो अभ्यर्थी पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे और इस भर्ती के लिए योग्यता पूरी करते हैं, वे 1 मार्च 2025 से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2025 तय की गई है।


कहां और कैसे कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से भरा जा सकेगा। अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है। एप्लीकेशन फीस के बिना भरे गए फॉर्म स्वतः ही निरस्त हो जाएंगे।


जनरल श्रेणी एवं हरियाणा राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों (पुरुष): 1000 रुपये

हरियाणा राज्य के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी और सभी महिला वर्ग: 250 रुपये

पीएच (दिव्यांग) अभ्यर्थी: निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।


पात्रता एवं मापदंड

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

अभ्यर्थी ने मैट्रिक लेवल पर हिंदी/संस्कृत विषय का अध्ययन किया हो।

अभ्यर्थी ने UGC NET/ SLET/ SET परीक्षा में से कोई एक एग्जाम क्वालीफाई किया हो।


आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 42 वर्ष

आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।


भर्ती प्रक्रिया

एचपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत राज्यभर में 2424 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पात्रता एवं मापदंड की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य करें।


महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन प्रारंभ: 1 मार्च 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 मार्च 2025

अभ्यर्थी जल्द से जल्द आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।