ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

RPF Jobs: जानिए कितनी होती है कांस्टेबल की सैलरी, सुविधाओं में क्या कुछ मिलता

कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि एक RPF कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं।

Job News
Job News
© Job News
User1
3 मिनट

हाल ही में एक महिला आरपीएफ कांस्टेबल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह अपने छोटे बच्चे को सीने से लगाकर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी कर रही थीं। इस तस्वीर ने न केवल लोगों का दिल जीता बल्कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को भी उजागर किया। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि एक RPF कांस्टेबल की सैलरी कितनी होती है और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं RPF कांस्टेबल की सैलरी, भत्ते और अन्य लाभों के बारे में।


RPF कांस्टेबल भर्ती 2025: कितनी मिलेगी सैलरी?

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) के तहत 2025 में कुल 4,208 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 2 मार्च से 20 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। भारतीय रेलवे में RPF कांस्टेबल की नौकरी सुरक्षित और आकर्षक वेतन वाली मानी जाती है।


RPF कांस्टेबल की बेसिक सैलरी

➡ ₹21,700/- (मूल वेतन)

➡ अन्य भत्तों को जोड़ने के बाद, इन-हैंड सैलरी ₹26,000 से ₹32,000 प्रति माह हो जाती है।

➡ सालाना सैलरी ₹3.12 लाख से ₹3.84 लाख के बीच होती है।


RPF कांस्टेबल को मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं

RPF कांस्टेबल को वेतन के अलावा कई प्रकार के भत्ते और सरकारी सुविधाएं मिलती हैं, जो उनके कुल वेतन को और अधिक आकर्षक बनाती हैं।

✅ महंगाई भत्ता (DA): मूल वेतन का 38%

✅ मकान किराया भत्ता (HRA): मूल वेतन का 27%

✅ यात्रा भत्ता (TA)

✅ मेडिकल सुविधाएं

✅ CCA (शहर प्रतिपूर्ति भत्ता)

✅ पेंशन और ग्रेच्युटी

✅ बीमा और अन्य लाभ


भत्तों की राशि उम्मीदवार की पोस्टिंग के शहर और अन्य कारकों पर निर्भर करती है।

क्यों है RPF कांस्टेबल की नौकरी खास?

✅ सरकारी नौकरी की स्थिरता और पेंशन सुविधा

✅ अच्छी सैलरी और भत्ते

✅ ड्यूटी के दौरान सुरक्षा और सम्मान

✅ प्रमोशन के अवसर


RPF कांस्टेबल की नौकरी उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जो रेलवे में सेवा देना चाहते हैं और एक स्थिर करियर की तलाश में हैं। अगर आप भी RPF कांस्टेबल बनना चाहते हैं, तो इस भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें!