ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Indian Railways: रेलवे ग्रुप डी की 32,438 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन प्रक्रिया

भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी के 32,438 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 22 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Job News
Job News
© Job News
User1
2 मिनट

Job News: भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी के 32,438 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे 22 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर लें।


रिक्त पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 32,438 ग्रुप डी पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।


शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

रेलवे ग्रुप डी भर्ती के अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।


आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 36 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।


आवेदन शुल्क

श्रेणी    आवेदन शुल्क

सामान्य (UR) / ओबीसी / EWS    ₹500

SC / ST / PH / EBC / सभी महिला उम्मीदवार    ₹250


कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:

सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "CEN 8/24 (Level 1)" लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद "अप्लाई लिंक" पर क्लिक करें।

नए उम्मीदवारों को पहले "Create Account" पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद, उम्मीदवार को अन्य आवश्यक विवरण भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करना होगा।

इसके बाद उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

सभी विवरणों की पुष्टि करने के बाद, फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।


महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: शुरू हो चुका है

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2025

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द आवेदन करें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त करें।