ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

इंटर में एडमिशन के लिए आज से भरें आॉनलाईन फॉर्म, ये है पूरी प्रक्रिया

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सत्र 2020-22 के लिए इंटर में एडमिशन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई. कोरोना संकट के इस काल में छात्रों को परेशान होने की जरुरत नहीं है, इस

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सत्र 2020-22 के लिए इंटर में एडमिशन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई. कोरोना संकट के इस काल में छात्रों को परेशान होने की जरुरत नहीं है, इसके लिए ऑनलाईन फॉर्म भरे जाएंगे. 

इसके लिए छात्र ओएफएसएस वेबसाइट www.ofssbihar.in पर आठ जुलाई से 17 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. जिसके लिए मंगलवार को बिहार बोर्ड ने अपडेटेड कॉलेज की लिस्ट और सीटों की संख्या जारी कर दी. जिसके अनुसार तीनों संकाय को मिलाकर 16 लाख 55 हजार 112 सीटों पर एडमिशन होगा. आर्ट्स में 7,50,012, साइंस में 6,75,400 तथा कॉमर्स में 2,28,180 सीटें हैं. 

ऐसे करें अप्लाई

इंटर में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स अपने निकट के किसी वसुधा केंद्र, डीआरसीसी अथवा इंटरनेट कैफे एवं अपने मोबाइल पर इससे संबंधित मोबाइल एप डाउनलोड कर फॉर्म भर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के वक्त स्टूडेंट न्यूनतम 10 अधिकतम 20 शिक्षण संस्थानों का चयन कर सकते हैं.बिहार बोर्ड से ही 10वीं की परीक्षा में सफल स्टूडेंट को मात्र अपना रॉल नंबर एवं रॉल कोड, जन्म तिथि एवं जिस वर्ष उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की है, ये भरना होगा. क्योंकि उनका डाटा पहले सी ही सॉफ्टवेयर के डाटाबेस में है. वहीं दूसरे बोर्ड के स्टूडेंट को पूरी जानकारी भरनी होगी. आवेदन के लिए 300 रुपये जमा करने होंगे. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या इ-चालान से होगा. आवेदन करते समय मोबाइल नंबर तथा इ-मेल आइडी अनिवार्य रूप से देना होगा. किसी भी तरह की परेशानी होने पर बोर्ड के हेल्प डेस्क नंबर 0612-2230009 पर कॉल कर मदद ली जा सकती है.