ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद

फिल्म ‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले यामी गौतम पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं। एक्ट्रेस ने माथा टेककर फिल्म की सफलता की कामना की।

बिहार न्यूज
16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘नई नवेली’
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी अगली फिल्म ‘नई नवेली’को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। जल्द ही यह मुविज थियेटरों में  रिलीज होगी। इससे पहले एक्ट्रेस यामी गौतम बिहार की राजधानी पटना पहुंचीं, जहां उन्होंने पटना साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका और फिल्म की सफलता की कामना की। 


पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर गुरुद्वारे पहुंचीं यामी गौतम हरे रंग के खूबसूरत सूट में नजर आईं। गुरुद्वारा दर्शन की तस्वीरें सामने आई है। यामी गौतम की फिल्म दुर्गा पूजा में रिलीज होने वाली है। गुरुद्वारा में मत्था टेक यामी ने अपनी फिल्म नई हवेली की सफलता की कामना की और आशीर्वाद लिया। 


पटना में आयोजित एक इवेंट के दौरान यामी ने फिल्म की शूटिंग के पहले दिन का एक मजेदार किस्सा भी साझा किया था। उन्होंने बताया कि ‘भाभी तबाही’ गाने की शूटिंग के दौरान उन्हें भांगड़ा से लेकर मूनवॉक तक छह अलग-अलग डांस फॉर्म करने पड़े थे। यामी के मुताबिक, डायरेक्टर मोहन ने उनसे कहा था कि वह वही करें, जिसमें उन्हें सहज महसूस हो, लेकिन मूनवॉक जरूर करें।


16 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘नई नवेली’

‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यामी गौतम के अलावा आदिनाथ एम. कोठारे, सुनीता राजवार, आदित्य कुलश्रेष्ठ समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद

टैग्स