ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

अपने बच्चे की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करने वाली मां को कलयुगी बेटे ने मौत के नींद सुला दिया। एक साथ परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी। जबकि 5 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

मध्यप्रदेश न्यूज
इलाके में मचा हड़कंप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: जितिया व्रत रख माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है और उपवास कर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती है। इस दौरान आरती करके संतान के मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना करती हैं। संतान के लिए किया जाने वाला व्रत जितिया के दिन दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। 


अपने बच्चे की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करने वाली मां को कलयुगी बेटे ने मौत के नींद सुला दिया। एक साथ परिवार के 4 सदस्यों की हत्या कर दी। जबकि 5 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।


घटना मध्य प्रदेश में अनूपपुर जिले के अमोदा बिजौरा गांव का है में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पर शनि धाम के करीब एक युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर अपनी मां और नाना-नानी समेत चार लोगों की हत्या कर दी, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। चौथी मृतक आरोपी की मामा की बेटी है, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक प्रेम सिंह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ अपने नाना-नानी के यहां ग्राम अमोदा बिजौरा आया था। किसी बात को लेकर आरोपी ने शनि धाम के पंडा गंगा सिंह के साथ मारपीट कर दी। हमले में पुजारी लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। पुजारी के परिजन उन्हें बेहोशी की हालत में जबलपुर ले गए। उन्हें वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



पंडा के साथ हुई मारपीट की इस घटना के बाद गांव के लोग आरोपी प्रेम सिंह को पकड़कर उसके नाना-नानी के घर ले आए और उसे रस्सी से बांध दिया। बताया जा रहा है कि अपने बेटे की परेशानी देखकर उसकी मां अनुप्रिया बाई ने उसकी रस्सी को खोल दिया, लेकिन ऐसा करते ही वह हिंसा पर उतारू हो गया।


युवक ने रस्सी से मुक्त होते ही सबसे पहले अपनी मां पर हमला कर दिया, इसके बाद उसने अपने नाना संपत और नानी भन्नी पर भी बुरी तरह लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने मामा चैन सिंह और गंगा सिंह सहित परिवार की तीन बच्चियों पर भी हमला कर दिया।



युवक के इस हमले में मुनका सिंह (5 वर्ष), भारती सिंह और चंचल सहित कुल पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, वहीं शनि धाम के पंडा गंगा सिंह का भी उपचार जारी है और उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। 

टैग्स