ब्रेकिंग
कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी

ICAI CA Final Result 2024: 26 दिसंबर को घोषित हो सकते हैं नतीजे

नवंबर 2024 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने जानकारी दी है कि 26 दिसंबर 2024 की श

ICAI CA Final Result 2024: 26 दिसंबर को घोषित हो सकते हैं नतीजे
User1
2 मिनट

नवंबर 2024 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने जानकारी दी है कि 26 दिसंबर 2024 की शाम तक सीए फाइनल परीक्षा के परिणाम जारी किए जा सकते हैं।


परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in और icai.org पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की जरूरत होगी।


महत्वपूर्ण तिथियां

ग्रुप I परीक्षा तिथियां:

3, 5 और 7 नवंबर 2024।

ग्रुप II परीक्षा तिथियां:

9, 11, 13 और 14 नवंबर 2024।

रिजल्ट घोषित होने की संभावित तारीख:

26 दिसंबर 2024

रिजल्ट चेक करने का तरीका

आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर जाएं।

होम पेज पर "CA Final Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।

सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।

रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षा तिथियां

सीए इंटरमीडिएट (ग्रुप I):

11, 13 और 15 जनवरी 2025।

सीए फाउंडेशन:

12, 14, 16, 18 और 20 जनवरी 2025।

आधिकारिक घोषणा और सोशल मीडिया पर अपडेट्स

सीसीएम धीरज खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि नतीजे घोषित होने की तारीख और समय को लेकर अपडेट्स ऑफिशियल पोर्टल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर नजर बनाए रखें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को न चूकें।