ब्रेकिंग
सीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में दहशतगोपालगंज हथियार कांड में POLICE की कार्रवाई तेज, अनंत सिंह मामले में वायरल वीडियो की होगी बैलिस्टिक जांचभाजपा नेत्री शाहीन प्रवीण गिरफ्तार, 14.56 लाख के जेवर हड़पने के आरोप में भेजी गई जेल50 हजार घूस लेते अमीन को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, जमीन की मापी और परिमार्जन के लिए मांग रहा था रिश्वतसम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगलासीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में दहशतगोपालगंज हथियार कांड में POLICE की कार्रवाई तेज, अनंत सिंह मामले में वायरल वीडियो की होगी बैलिस्टिक जांचभाजपा नेत्री शाहीन प्रवीण गिरफ्तार, 14.56 लाख के जेवर हड़पने के आरोप में भेजी गई जेल50 हजार घूस लेते अमीन को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, जमीन की मापी और परिमार्जन के लिए मांग रहा था रिश्वतसम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगला

IAS Success Story: रेलवे स्टेशन के WIFI से की सेल्फ स्टडी, कुली से बन गए IAS अफसर; जानिए पूरी स्टोरी

IAS Success Story: श्रीनाथ के पास कोचिंग की फीस भरने के लिए भी पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने सेल्फ स्टडी करके यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला लिया. उनके इस संघर्ष को रेलवे के फ्री WIFI ने आसान बना दिया.

IAS Sreenath K
IAS Sreenath K
© Google
User1
3 मिनट

IAS Success Story Sreenath K : यदि कड़ी मेहनत की जाए तो कामयाबी आपके कदम अवश्य चूमती है. एक ओर जहां सारे संसाधन मिलने के बावजूद कुछ लोग असफल होने पर अपनी किस्मत को दोष देने लगते हैं तो वहीं दूसरी ओर बिना किसी संसाधन के श्रीनाथ ने देश की सबसे कठिन माने जाने वाली परीक्षा को क्रैक कर लिया. आज हम बात करेंगे आईएएस ऑफिसर श्रीनाथ की, जिन्होंने रेलवे के WIFI की मदद से पढाई की. 

श्रीनाथ पेशे से कूली थे और बिना कोई कोचिंग नहीं लिए उन्होंने अपने सपने को साकार कर दिया. उन्होंने कभी किस्मत की दुहाई नहीं दी और ना ही संसाधनों के भरोसे बैठे, जो मिला उसे स्वीकार किया और अपने लक्ष्य के तरफ एकाग्रता से बढ़ते रहे. उन्होंने यह साबित कर दिया की सक्सेस होने के लिए सिर्फ और सिर्फ जज्बे की जरुरत होती है. जहां कुछ लोग हमेशा बहाने बनाते नजर आते हैं और अपनी नाकामियों को छुपाने की कोशिश करते हैं,वहीं श्रीनाथ ने आपदा को अवसर में बदलकर सफलता हासिल कर ली. संसाधनों की कमी को लेकर उन्हें कभी शिकायत नहीं रही. 

हर साल लाखों उम्मीदवार आईएएस बनने के सपने को पूरा करने के लिए यूपीएससी द्वारा आयोजित सीएसई परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन उसमे से कुछ ही इस परीक्षा को क्वालीफाई कर पाते हैं. कई उम्मीदवार लाखों खर्च करके, बड़े शहरों में रहकर अच्छे संस्थान से तैयारी करने के बाद भी सफल नहीं हो पाते, वहीं श्रीनाथ ने किसी कोचिंग के बिना ही यूपीएससी क्वालीफाई कर लिया. श्रीनाथ एर्नाकुलम के रहने वाले हैं और एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन पर ही कुली का काम भी किया करते थे. 

श्रीनाथ के पास कोचिंग की फीस भरने के लिए भी पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने सेल्फ स्टडी करके यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला लिया. उन्हें डर था कि बिना कोचिंग वे परीक्षा क्रैक नहीं कर पाएंगे, इसलिए उन्होंने केरल लोक सेवा आयोग (KPSC) परीक्षा देने का मन बनाया. उनके इस संघर्ष को रेलवे के फ्री WIFI ने आसान बना दिया. वे अपने फ़ोन के मदद से ऑनलाइन तैयारी किया करते थे. कड़ी परिश्रम के बाद उन्होंने KPSC परीक्षा क्रैक कर ली. केरल लोक सेवा आयोग की परीक्षा क्रैक करने के बाद श्रीनाथ ने यूपीएससी की की तैयारी कर दी और अंत में कामयाब भी हो गए.

संबंधित खबरें