ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

गोल इंस्टीट्यूट द्वारा ‘हाउ टू क्रैक NEET’ पर सेमिनार का आयोजन, हजारों छात्रों एवं अभिभावकों ने लिया भाग

Patna News: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए गोल इंस्टीट्यूट द्वारा आज ए.एन. कॉलेज, पटना के ऑडिटोरियम में ‘How to Crack NEET’ विषय पर एक महत्व

Patna News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए गोल इंस्टीट्यूट द्वारा आज ए.एन. कॉलेज, पटना के ऑडिटोरियम में ‘How to Crack NEET’ विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित हुए और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया।


सेमिनार के मुख्य वक्ता गोल इंस्टीट्यूट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह रहे। अपने प्रेरणात्मक संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर कोई छात्र पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ distractions से दूर रहकर पढ़ाई करता है, तो मेडिकल प्रवेश परीक्षा पास करना मुश्किल नहीं है।


सहायक निदेशक रंजय सिंह ने छात्रों को समय प्रबंधन, विषयों की सही योजना और प्रतियोगिता की वर्तमान प्रवृत्तियों के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि सही रणनीति और स्मार्ट अप्रोच से छात्र कठिन से कठिन लक्ष्य भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।


अन्य वक्ताओं में शोध एवं विकास प्रमुख आनंद वत्स, शैक्षणिक प्रमुख गौरव सिंह और NEET 2025 में चयनित गोल के होनहार छात्र आदित्य धनराज भी शामिल थे। इन्होंने छात्रों को प्रतियोगिता में सफल होने के लिए विभिन्न ट्रिक्स और टेक्निक्स, स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली, कार्य संतुलन जैसे पहलुओं पर उपयोगी सुझाव दिए।


कार्यक्रम के अंत में गोल टेस्ट सीरीज़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप रैंकर्स छात्रों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिली। इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि गोल इंस्टीट्यूट न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता में अग्रणी है, बल्कि छात्रों को मानसिक, भावनात्मक और रणनीतिक रूप से सशक्त बनाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता