ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Jharkhand News: गढ़वा के लोगों को बड़ी राहत, तीन साल बाद फिर शुरू हुई बालू की आपूर्ति

गढ़वा जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। तीन वर्षों से बालू की कमी से जूझ रहे इस क्षेत्र में सरकारी बालू घाट को फिर से चालू कर दिया गया है। मझिआंवा प्रखंड के बकोईया गांव के पास बालू घाट की नीलामी कर खनन विभाग ने इसे खोलने की अनुमति दी है।

Garhwa sand supply
Garhwa sand supply
© Garhwa sand supply
User1
2 मिनट

Garhwa Sand Supply: तीन वर्षों से बालू की किल्लत का सामना कर रहे गढ़वा जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। मझिआंवा प्रखंड के बकोईया गांव के पास स्थित बालू घाट का खनन विभाग ने ऑक्शन कर इसे खोल दिया है। इसके साथ ही अब सरकारी दरों पर वैध बालू उपलब्ध हो सकेगा, जिससे न केवल आम लोगों को घर बनाने में आसानी होगी, बल्कि जिले के विकास कार्यों में भी तेजी आएगी।


लंबे इंतजार के बाद मिलेगा सस्ते और वैध दरों पर बालू

बालू घाट की नीलामी होने से अवैध खनन पर रोक लगेगी और लोगों को पहले की तरह अधिक कीमत चुकाने की जरूरत नहीं होगी। अब सरकारी दरों पर बालू की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे केंद्र और राज्य सरकार की कई रुकी हुई योजनाओं को भी गति मिलेगी।


ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा

जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव ने बताया कि झारखंड सरकार के निर्देश पर सरकारी बालू घाट को फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के अनुसार ही बालू उठाव की प्रक्रिया होगी और जनता को ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से भी बालू उपलब्ध कराया जाएगा।


अब नहीं देनी पड़ेगी ऊंची कीमत

डीएमओ ने जानकारी दी कि जिले के अन्य बालू घाटों को भी जल्द शुरू किया जाएगा। जेएमडीसी (Jharkhand Mineral Development Corporation) के माध्यम से वैध रसीद काटकर सरकारी दर पर बालू दिया जाएगा। इससे पहले, अवैध आपूर्ति के चलते लोगों को ऊंची कीमत चुकानी पड़ती थी, लेकिन अब वे बिना किसी परेशानी के सरकारी बालू घाट से उचित दर पर बालू खरीद सकते हैं।