ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

CBSE 10th Result: CBSE ने जारी किया 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, 26 लाख छात्रों का इंतजार खत्म; ऐसे करें चेक

CBSE 10th Result: CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है, इस बार 26 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ और साथ ही सेकंड एग्जाम की नई व्यवस्था भी लागू की गई।

CBSE 10th Result
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CBSE 10th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम बुधवार, 15 अप्रैल को जारी कर दिया। इस बार बोर्ड ने 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट घोषित किया है। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि CBSE इस वर्ष से 10वीं के दो चरणों में परीक्षा आयोजित करने की नई व्यवस्था लागू कर रहा है।


इस साल करीब 26 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी, जिनका लंबे समय से इंतजार अब समाप्त हो गया है। छात्र अपना परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा CBSE रिजल्ट पोर्टल, डिजिलॉकर और UMANG ऐप पर भी देख सकते हैं।


रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर सबमिट करने पर परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।


CBSE ने इस वर्ष पहली बार 10वीं बोर्ड का सेकंड एग्जाम आयोजित करने का फैसला किया है। यह परीक्षा 15 मई से 1 जून के बीच आयोजित होगी। पहले चरण की परीक्षा में शामिल छात्र अधिकतम तीन विषयों में इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।


बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए कुल 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। साथ ही प्रत्येक विषय में भी न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा का अवसर दिया जाएगा, जबकि दो से अधिक विषयों में असफल होने पर छात्र को फेल घोषित किया जाएगा। CBSE की इस नई व्यवस्था से छात्रों को न केवल परिणाम जल्दी मिल रहा है, बल्कि उन्हें अपने प्रदर्शन में सुधार का एक अतिरिक्त अवसर भी मिल रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता